Auraiya News: गृह कलह में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र की सांफर चौकी अंतर्गत ग्राम शेखुपुर में मनोज कुमारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर सीएचसी महेवा में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें इटावा रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह आत्मघाती कदम संभवतः गृह कलह के कारण उठाया गया।

Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र की सांफर चौकी अंतर्गत ग्राम शेखुपुर आधार सिंह एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी महेवा में भर्ती कराया गया। जहां से उसे इटावा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनोज कुमारी पत्नी शिवनारायण ने गुरुवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा, थाना बकेवर, जनपद इटावा ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।महिला की मौत की सूचना सीएचसी महेवा के अस्पताल प्रशासन द्वारा थाना बकेवर पुलिस को दी गई। इसके बाद बकेवर थाना प्रभारी ने घटना की सूचना अजीतमल कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही अजीतमल पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी औरैया भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, गृह कलह के चलते महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। महिला के परिवार में 20 वर्षीय एक पुत्र है, जबकि उसके बड़े पुत्र की करीब पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी विनोद राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


