कुदरकोट में बीमारी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान
Auraiya News - कस्बा कुदरकोट में एक 48 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति रामबाबू शर्मा ने लंबे समय से बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने बताया कि वे पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और मानसिक रूप से टूट चुके थे। पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम के परिवार को सौंप दिया।

कस्बा कुदरकोट में शुक्रवार की शाम बीमारी से लंबे समय से परेशान एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारने में परिजनों की मदद की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुदरकोट निवासी 48 वर्षीय रामबाबू शर्मा काफी समय से पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। परिवारजनों के अनुसार बीमारी के कारण रामबाबू शारीरिक और मानसिक रूप से टूट चुके थे तथा उनकी मानसिक स्थिति भी पिछले कुछ समय से बिगड़ने लगी थी। शुक्रवार की शाम करीब 3 बजे रामबाबू अपने घर के एक कमरे में गए और पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
लगभग 4 बजे जब उनकी भाभी कमरे में कुछ लेने पहुंची तो उन्हें रामबाबू फंदे से लटके मिले। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर कुदरकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। परिजनों ने बताया कि रामबाबू बीमारी से अत्यधिक परेशान थे और इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम प्रक्रिया के शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके सुपुर्द कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



