Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsTragic Road Accident Claims Life of Young Biker in Sahar
अनियंत्रित होकर बाइक रजवाहा में गिरी, युवक की मौत से मचा कोहराम

अनियंत्रित होकर बाइक रजवाहा में गिरी, युवक की मौत से मचा कोहराम

संक्षेप:

Auraiya News - सहार थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रजवाहा में गिर गई, जिससे वह पानी में डूब गया। युवक की पहचान 18 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई। परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Nov 12, 2025 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

सहार थाना क्षेत्र के दिबियापुर-बेला मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रजवाहा में जा गिरी, जिससे वह पानी में डूब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक दिबियापुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सहार रजवाहा में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक समेत युवक पानी में जा गिरा, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाते हुए 108 एंबुलेंस और सहार पुलिस को सूचना दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और युवक को किसी तरह रजवाहा से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया। जहां डॉक्टर पुष्पेंद्र ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बताते हुए उसे 100 शैय्या अस्पताल, चिचौली के लिए रेफर कर दिया। मोबाइल के माध्यम से घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम तुलसीपुर, पोस्ट जुआ, थाना फफूंद, जिला औरैया के रूप में हुई। बताया गया कि अभिषेक मंगलवार शाम घर से बिना बताए कहीं चला गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार जब सिपाही घायल युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से चिचौली अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में समाधान गांव के पास अभिषेक की मौत हो गई। सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। पिता रघुनाथ सिंह ने थाने पहुंचकर तहरीर दी कि उनका बेटा घर से बिना बताए निकला था और सहार क्षेत्र में उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है। जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह वहां क्यों गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिबियापुर-बेला मार्ग पर अंधेरे और सड़कों के खराब होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन अब तक इन पर कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।