औरैया में बाइक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल
Auraiya News - फफूंद थाना क्षेत्र के मुढ़ी बंबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। वे शादी में शामिल होने जा रहे थे। घटना में उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फफूंद थाना क्षेत्र के मुढ़ी बंबा के पास शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई जबकि उनके दोनों बच्चे और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार शादी में शामिल होने जा रहा था। इटावा जनपद के ग्राम नगला हीरालाल निवासी 35 वर्षीय सुरजीत पुत्र रामदास अपनी पत्नी श्रीवती व दो बच्चों पांच वर्षीय स्वीटी और सात वर्षीय ऋषभ के साथ किसी रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिये बाइक से फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर के मजरा अनंतपुर जा रहे थे। जैसे ही वे फफूंद-औरैया मार्ग के मुढ़ी बम्बा के पास पहुंचे।
उसी मार्ग पर जा रहे स्थानीय निवासी दिव्यांग संदीप के साथ पीछे से हुई टक्कर के कारण बाइक सवार दंपति और उनके बच्चे सड़क पर फिसलकर गिर गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर प्राथमिक मदद की और घायल चारों को तुरंत ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया। गंभीर चोटों के चलते सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। उपचार के दौरान पत्नी श्रीवती की भी मृत्यु की खबर मिली। दोनों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने की व्यवस्था की है। बच्चों स्वीटी और ऋषभ तथा दिव्यांग संदीप का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



