औरैया में टायर फटने से अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक की मौत

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

थाना क्षेत्र दिबियापुर में शुक्रवार सुबह एक युवक की बाइक का टायर फटने से हादसा हो गया। युवक, शिवम कुमार, गंभीर रूप से घायल हो गए और परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले उनकी मौत हो गई। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

औरैया में टायर फटने से अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक की मौत

थाना क्षेत्र के दिबियापुर-बेला मार्ग पर शुक्रवार सुबह बाइक का टायर फटने से हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। जानकारी के अनुसार थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम अघारा निवासी शिवम कुमार पुत्र रामप्रकाश किसी कार्य से बाइक द्वारा दिबियापुर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे जैसे ही वह गांव अघारा के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक का टायर फट गया। टायर फटने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल शिवम को उपचार के लिए जिला अस्पताल चिचौली लेकर रवाना हुए। बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार बाइक का टायर फटने से हादसा हुआ था। घायल युवक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।