तालाब में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत
औरैया के भगौतीपुर गांव में बुधवार को 6 वर्षीय बालक कार्तिक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। खेलते समय वह तालाब के किनारे गिर गया। बच्चों ने परिजनों को सूचना दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया।

औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में बुधवार दोपहर तालाब में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भगौतीपुर निवासी आकाश का छह वर्षीय पुत्र कार्तिक बुधवार दोपहर गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के किनारे पहुंच गया। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तालाब में गिर गया और पानी में डूबने लगा।घटना देख साथ खेल रहे बच्चों ने दौड़कर परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही घर वाले मौके पर पहुंचे और काफी खोजबीन के बाद बालक को तालाब से बाहर निकाला।
इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस चालक त्रिपुरारी ने प्राथमिक उपचार देते हुए बालक को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बाद में परिजन निजी वाहन से शव को लेकर घर लौट गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


