कैंसर से पीड़ित मजदूर का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

अंतौल गांव में शनिवार सुबह एक मजदूर का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह कैंसर से परेशान थे और आत्महत्या की संभावना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

कैंसर से पीड़ित मजदूर का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला

अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतौल गांव में शनिवार सुबह एक मजदूर का शव आम के पेड़ पर चादर के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की बात कही है। गांव निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई 35 वर्षीय मुलायम सिंह उर्फ विजय प्रकाश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात वह परिवार के साथ भोजन करने के बाद कमरे में सो गए थे। शनिवार सुबह जब परिजन जागे तो वह बिस्तर पर नहीं मिले। इसी बीच खेतों की ओर शौच के लिए गई महिलाओं ने गांव के सुख सिंह डीलर के खेत में स्थित आम के पेड़ पर उनका शव चादर के फंदे से लटका देखा। महिलाओं की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी लता, मां कांति देवी, पुत्र अमन सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची अयाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के अनुसार मृतक कैंसर की बीमारी से परेशान था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।