अनाज में रखने वाली दवा पीकर युवक ने दी जान
एरवाटीकुर में 25 वर्षीय युवक छुन्ना कटियार ने अनाज में रखी जहरीली दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिवार ने उसे सीएचसी ऐरवाकटरा में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर स्थिति में सैफई रेफर करने के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार में शोक का माहौल है।

एरवाकटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव एरवाटीकुर में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवक ने अनाज में रखने वाली जहरीली दवा खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से गंभीर स्थिति में सैफई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम युवक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गांव एरवाटीकुर निवासी छुन्ना कटियार पुत्र खूबचन्द्र कटियार शुक्रवार को फेरी पर नहीं गया था। वह गांव-गांव जाकर श्रृंगार का सामान व बाल खरीदने-बेचने का काम करता था। दोपहर करीब तीन बजे उसने घर में रखी अनाज की दवा खा ली। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे तत्काल सीएचसी ऐरवाकटरा ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया, जहां शाम करीब आठ बजे उसने अंतिम सांस ली। शनिवार शाम करीब चार बजे युवक का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मां जमुना देवी, बहन राधा व सन्नो तथा भाइयों रामू, मलखान, महावीर और मनोज समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शाम करीब पांच बजे गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


