
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत
Auraiya News - — मेला के सामान लेने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसाफोटो: 1 घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते एसओ अयाना। 2 घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।औरैया, संवाददाता। जुहीखा—भीखेपुर मार्ग पर सेंगनपुर के पास रविवार सुबह...
— मेला के सामान लेने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा फोटो: 1 घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते एसओ अयाना। 2 घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। औरैया, संवाददाता। जुहीखा—भीखेपुर मार्ग पर सेंगनपुर के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दुकानदार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की बाइक के नंबर से परिजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर निवासी 50 वर्षीय शिवनरेश पुत्र भोगीलाल थे। पुलिस ने बताया कि शिवनरेश सोमवार सुबह बाइक से औरैया जा रहे थे।
करीब सात बजे जुहीखा—भीखेपुर मार्ग के सेंगनपुर के अष्टभुजा मंदिर के पास उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मृतक की पत्नी सुमित्रा, बेटे गौरव व प्रशांत और बेटी प्रांति रोती-बिलखती हुई पहुंच गईं। बेटे गौरव ने बताया कि उनके पिता पचनद मेले में खिलौनों की दुकान लगाते थे। सोमवार सुबह वह घर से दुकान का सामान लेने औरैया के लिए निकले थे। घटना से लगभग आधा घंटे पहले गौरव और पिता के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। उस वक्त पिता ने बबाइन में नाश्ता करने की बात कही थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने घटना स्थल पर बचे साक्ष्यों को कब्जे में लेकर पहचान और वाहन चालक की सतत तलाश शुरू कर दी है। परिवारजन एवं ग्रामीणों ने हादसे के बाद चेतावनी दी है कि जुहीखा—भीखेपुर मार्ग पर बढ़ती तेज रफ्तार और वाहन चालकों की लापरवाही लोगों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से यातायात नियंत्रण व सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




