अवध एक्सप्रेस में चढ़ते समय फिसला पैर, मौत

अवध एक्सप्रेस में चढ़ते समय फिसला पैर, मौत

संक्षेप:

Auraiya News - फफूंद रेलवे स्टेशन पर एक युवक का पैर फिसलने से वह चलती ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक रतलाम का निवासी था और अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया, क्योंकि उसका पिता पिछले वर्ष निधन हो चुका था।

Dec 10, 2025 07:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

फफूंद रेलवे स्टेशन पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। अवध एक्सप्रेस में चढ़ते समय 26 वर्षीय युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। ट्रेन उसी समय चलने लगी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी ईश्वर सिंह, पुत्र रजत, कंचौसी के पास एक रेडीमेड बाउंड्री वॉल बनाने वाली फैक्ट्री में कार्यरत था। बुधवार सुबह करीब चार बजे वह अपने साथियों के साथ अवध एक्सप्रेस पकड़कर घर लौट रहा था। साथी जब ट्रेन में चढ़ चुके थे, तभी भीड़ अधिक होने के कारण ईश्वर का पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन के नीचे आ गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हादसा होते ही उसके साथी शोर मचाते हुए ट्रेन से नीचे उतर आए और तुरंत जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर शव को दिबियापुर सीएचसी में रखवाया। युवक के परिजनों को खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि ईश्वर के पिता का बीते वर्ष ही निधन हो गया था। दो भाई मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहे थे। अचानक हुई मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। साथी मजदूरों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।