
ट्रक की टक्कर से पलटा ऑटो, आठ छात्र घायल, भर्ती
संक्षेप: Auraiya News - फोटो: 13 अस्पताल में भर्ती छात्र। औरैया, संवाददाता।शहर के नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडी समिति के सामने ट्रक की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार आठ छात्र गंभीर रूप...
फोटो: 13 अस्पताल में भर्ती छात्र। औरैया, संवाददाता। शहर के नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडी समिति के सामने ट्रक की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार आठ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो को सीधा किया और एंबुलेंस की मदद से सभी छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार तिलक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के बाद ग्राम बखरिया पुरवा निवासी गंगा चरण का 16 वर्षीय पुत्र महेंद्र सिंह, शशि बिंदु का 16 वर्षीय पुत्र नवल किशोर, राजकुमार का 17 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार, उदय नारायण का 16 वर्षीय पुत्र अमरेश सिंह, अंगद सिंह का 15 वर्षीय पुत्र नैतिक, ग्राम सैनपुर निवासी विमल शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र ऋषि शर्मा, ग्राम जोगीपुर निवासी राजेश कुमार का 16 वर्षीय पुत्र आंशिक बाबू और ब्रजेश कुमार का 16 वर्षीय पुत्र प्रियांशु सभी छात्र घर लौट रहे थे।

छात्र जैसे ही खानपुर चौराहे से ऑटो में बैठकर मंडी समिति के पास पहुंचे, तभी एक ट्रक को ओवरटेक करते समय पीछे से आए दूसरे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया और छात्र उसमें दब गए। राहगीरों ने तत्काल ऑटो सीधा कर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल छात्रों को भर्ती कर लिया गया और मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




