अछल्दा में फाटक खुलने पर लगा जाम, एक्सप्रेस ट्रेनें 10 मिनट रुकी
Auraiya News - अछल्दा, संवाददाता।दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 13-बी फाटक सोमवार शाम लगभग 5:40 बजे फाटक गेटमैन द्वारा खोला गया। फाटक खुलते ही मोटरसाइकिल, पैदल और बड़े वाह

अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 13-बी फाटक सोमवार शाम लगभग 5:40 बजे फाटक गेटमैन द्वारा खोला गया। फाटक खुलते ही मोटरसाइकिल, पैदल और बड़े वाहनों के उल्टी-सीधी कतारें लगने से भयंकर जाम लग गया। जाम के कारण फाटक बंद नहीं हो सका। इस कारण इटावा से कानपुर जा रही निजामुद्दीन पटना एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस और कानपुर से इटावा जा रही मालगाड़ी को आउटर के होम सिग्नल पर रोकना पड़ा। फाटक गेटमैन ने जाम की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने स्टाफ के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटवाया।
शाम 5:53 बजे फाटक बंद किया गया और लगभग 10 मिनट बाद निजामुद्दीन पटना एक्सप्रेस व मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान आरपीएफ कांस्टेबल भी तैनात रहे। राहगीर लगभग 25 मिनट तक जाम में फंसे रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




