Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsTraffic Jam Caused by Overloaded Truck at Kanchausi Railway Crossing
कंचौसी स्टेशन रोड पर अवैध ऑटो स्टैंड से रोज जाम

कंचौसी स्टेशन रोड पर अवैध ऑटो स्टैंड से रोज जाम

संक्षेप:

Auraiya News - मंगलवार सुबह कंचौसी रेलवे फाटक पर एक ओवरलोड ट्रक का एक्सल टूटने से आवागमन ठप हो गया। जाम सुबह 5 बजे से शुरू होकर 11 बजे खत्म हुआ। स्थानीय लोग अवैध स्टैंडों और ट्रैफिक की समस्या से परेशान हैं और प्रशासन से सुधार की मांग कर रहे हैं। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Tue, 4 Nov 2025 06:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

मंगलवार सुबह कंचौसी रेलवे फाटक पर एक ओवरलोड ट्रक का एक्सल टूटने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। जर्जर सड़क और डीएससी साइड की चढ़ाई के कारण ट्रक फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह पांच बजे शुरू हुआ जाम करीब 11 बजे जाकर खत्म हो सका। आए दिन इसी तरह के जाम से परेशान लोग अब स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। लोकल मार्गों से कंचौसी औरैया रोड तथा रेलवे स्टेशन जाने वाले ऑटो चालक तड़के चार बजे से ही सड़क किनारे वाहन खड़े कर लेते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे स्टेशन रोड और औरैया मार्ग तक वाहन खड़े होते चले जाते हैं, जिससे सड़क पर जगह कम पड़ जाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी बीच सवारियों के बैठने-उतरने और वाहन चालकों की मनमानी के चलते ट्रैफिक बाधित हो जाता है। परिणामस्वरूप दिनभर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। अवैध स्टैंडों पर कोई कार्रवाई न होने से वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और कामकाजी लोगों को रोजाना जाम में फंसना पड़ता है। इस संबंध में सीओ औरैया अशोक पासवान ने कहा कि यदि ऑटो और टेंपो चालक सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा कर रहे हैं और जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं, तो अभियान चलाकर उन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने जल्द ही सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध स्टैंड हटाने, सड़क पर यातायात व्यवस्था सुधारने और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है, ताकि यातायात बाधा रहित संचालित हो सके और लोगों को राहत मिल सके।