Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsTraffic Jam at Kanchausi Railway Station Urgent Need for Flyover
कंचौसी क्रॉसिंग पर 1 घंटे का जाम, चार एक्सप्रेस निकलने के बाद खुला रास्ता

कंचौसी क्रॉसिंग पर 1 घंटे का जाम, चार एक्सप्रेस निकलने के बाद खुला रास्ता

संक्षेप:

Auraiya News - कंचौसी रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह जाम में वाहन सवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक घंटे तक जाम रहा, जिससे बाइक, कार और स्कूल वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर की आवश्यकता है, ताकि बार-बार होने वाली इस समस्या से बचा जा सके।

Jan 13, 2026 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

कंचौसी, संवाददाता। औरैया-रसुलाबाद मार्ग पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह वाहन सवारों को भारी मशक्कत झेलनी पड़ी। सुबह 9 बजे अचानक लगा जाम करीब एक घंटे तक जस का तस बना रहा। यातायात ठप होने से बाइक, कार और स्कूल वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों के अनुसार जाम के दौरान क्रॉसिंग पर आवाजाही लगभग ठप हो चुकी थी। कई वाहन सवारों ने कहा कि इस स्थान पर फ्लाईओवर बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक जब तक फ्लाईओवर नहीं बनेगा, तब तक इस तरह की परेशानी बार-बार सामने आती रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेलवे कर्मियों ने बताया कि घटना के दौरान दिल्ली-हावड़ा रूट पर लगातार चार एक्सप्रेस ट्रेनों को पास कराया गया। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊझ्रआगरा कैंट सुपरफास्ट, गोमती एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल थीं। इनके अलावा एक मालगाड़ी भी तेज रफ्तार से निकाली। लगातार ट्रेनों की आवाजाही के चलते गेट बूम खुल नहीं सका और क्रॉसिंग बंद रही। करीब 60 मिनट बाद जब आखिरी ट्रेन गुजरी, तब गेट खोला गया और वाहनों को एक-एक कर निकालना शुरू किया गया। इससे धीरे-धीरे सड़क पर यातायात बहाल हो सका। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनों के लगातार पास होने की वजह से गेट बूम नहीं खोला जा सका। सुरक्षा के चलते क्रॉसिंग बंद रखी गई थी।