महामूर्ख सम्मेलन को लेकर बाजार में बांटे गए आमंत्रण पत्र

Mar 02, 2026 06:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

Auraiya News - औरैया में होली के पर्व पर महामूर्ख सम्मेलन की तैयारी तेज हो गई है। फूलगंज सामाजिक समिति ने नागरिकों को आमंत्रण पत्र वितरित किए। सम्मेलन 3 मार्च को होगा, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और वार्षिक पत्रिका का विमोचन होगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

महामूर्ख सम्मेलन को लेकर बाजार में बांटे गए आमंत्रण पत्र

औरैया, संवाददाता। होली के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले पारंपरिक महामूर्ख सम्मेलन को लेकर फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बाजार में घूम-घूमकर नागरिकों को आमंत्रण पत्र वितरित किए और अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष होली जलने के दूसरे दिन किया जाता रहा है और उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार भी कार्यक्रम फूलगंज के मैदान में अपराह्न तीन बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस बार रंग खेलने की तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

भले ही रंग खेलने की चर्चा चार मार्च को हो रही हो, लेकिन प्रशासन से संस्था को तीन मार्च की अनुमति प्राप्त है और उसी दिन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। महामूर्ख सम्मेलन में क्षेत्र की विधायिका, जिलाधिकारी समेत अनेक पूर्व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा चुका है। समिति की ओर से नगर एवं जनपद के नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। आमंत्रण पत्र वितरण अभियान में किशन पाण्डेय, प्रशांत अवस्थी, अमरनाथ विश्नोई, गजेंद्र सिंह सेंगर, सुनील त्रिवेदी, कुक्कू ठाकुर, रोहित अग्रवाल, राजमणि तिवारी, विनोद गुप्ता, डॉ. गोविन्द द्विवेदी सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।