फूटेकुआ के पास ट्रैक्टर-ओमनी कार की टक्कर, चालक घायल
Auraiya News - अजीतमल के फूटेकुआ में मंगलवार को सर्विस रोड पर ट्रैक्टर और ओमनी कार की टक्कर हुई। हादसे में कार चालक रिषभ सिंह को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने मदद की और पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के फूटेकुआ के पास मंगलवार को सर्विस रोड पर मुड़ते समय ट्रैक्टर और ओमनी कार की टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, इटावा जनपद के भरेह थाना क्षेत्र के पालन गांव निवासी अंकुर गुर्जर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लादकर इटावा की ओर से बाबरपुर जा रहा था। उसके पीछे ओमनी कार से मुडैना रूपशाह निवासी रिषभ सिंह भदौरिया भी उसी दिशा में जा रहे थे। बताया जाता है कि फूटेकुआ के पास ट्रैक्टर चालक ने अचानक सर्विस रोड की ओर वाहन मोड़ दिया।
इससे पीछे चल रही ओमनी कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशा टूटकर बिखर गया। हादसे में कार चालक रिषभ सिंह के मुंह में शीशे के टुकड़े लगने से उन्हें हल्की चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर अनंतराम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


