ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयादहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित किया

दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित किया

थाना वेला क्षेत्र के ग्राम वरकसी निवासी एक महिला ने ससुराली जनों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी भी देते हैं।...

दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित किया
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाTue, 25 Jun 2019 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना वेला क्षेत्र के ग्राम वरकसी निवासी एक महिला ने ससुराली जनों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्षेत्र के ग्राम वरकसी निवासी रजनी ने बताया कि उसकी शादी 24 फरवरी 2016 को जनपद कानपुर नगर थाना शिवराजपुर क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मण मिश्रान निवासी प्रयाग नारायण के पुत्र विनय मिश्रा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उससे दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह लोग उसे आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसी के चलते ससुरालीजनों ने उसे 14 फरवरी 2019 को गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तथा उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। थाना पुलिस ने पति व ससुर के अलावा सास सीता देवी व ननद आशा व ननद कंचन एवं अखिलेश अग्निहोत्री के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें