Auraiya News: डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलटा, मामी-भांजे समेत तीन घायल
Auraiya News: औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में करमपुर के पास सोमवार को तेज रफ्तार ऑटो सर्विस रोड पर उतरते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसे में मामी-भांजे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को चिचौली स्थित सौ शैय्या जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर में सोमवार को हाईवे से सर्विस रोड पर उतरते समय तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ऑटो सवार मामी-भांजे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के मकना गांव निवासी 50 वर्षीय हरीराम अपनी 40 वर्षीय मामी पुष्पा पत्नी नरेंद्र सिंह के साथ लखना-बकेवर से ऑटो में बैठकर औरैया आ रहे थे। ऑटो में दयालपुर निवासी 36 वर्षीय अनिल पुत्र भारत सिंह भी मुरादगंज से सवार हुए थे। करमपुर के पास हाईवे से सर्विस रोड पर उतरते ही चालक ऑटो से नियंत्रण खो बैठा।
ऑटो डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायलों को चिचौली स्थित सौ शैय्या जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


