नहर पुलिया पर युवक पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Jan 14, 2026 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - औरैया में दिबियापुर नहर पुलिया के पास फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास अवैध पिस्टल, कारतूस, स्कूटी और पल्सर बाइक बरामद की गई है। यह घटना पूर्व नियोजित बदले की कार्रवाई बताई जा रही है।

नहर पुलिया पर युवक पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

औरैया, संवाददाता। दिबियापुर नहर पुलिया के पास हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना में पुलिस तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध पिस्टल, जिन्दा कारतूस, स्कूटी और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किए। घटना के अनुसार एक महीने पहले रवि गुप्ता उर्फ टनटन अपने साथियों के साथ ग्राम करमपुर में मारपीट का विवाद कर चुका था। 10 जनवरी को उसे अपने बदले की तलाश थी और उसने अपने दो साथियों ऋषभ गौतम और ध्रुव सक्सेना के साथ आशुतोष तिवारी का पीछा किया। नहर पुलिया के पास उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटी को कार के सामने लगा कर कई फायर किए।

जिनमें से एक आशुतोष तिवारी को लगा, जबकि बाकी दो कार में लगे। गिरफ्तार हमलावरों की पहचान 21 वर्षीय ऋषभ गौतम उर्फ बादशाह, 21 वर्षीय ध्रुव सक्सेना और 25 वर्षीय रवि गुप्ता उर्फ टनटन के रूप में हुई। इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में हमलावरों ने घटना को पूर्व नियोजित और आपसी बदले की घटना बताया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, प्रभारी स्वाट समित चौधरी, उप निरीक्षक जाकिर हुसैन और राममनोज द्विवेदी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।