Auraiya News: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे गए

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: बिधूना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस में शिकायत की जिसमें तीन युवकों पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया। युवती के साथ तत्कालीन घटनाएँ हुईं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है।

Auraiya News: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे गए

Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की विवेचना के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच करा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पहचान कुछ समय पहले मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान रुरूखुर्द निवासी किशोर से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि किशोर ने शादी करने का झांसा देकर उसका विश्वास जीता और किसी काम का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया।

पीड़िता का आरोप है कि घर पहुंचने पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसी आधार पर वह लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के अनुसार घटना की जानकारी परिजनों को होने पर सामाजिक बदनामी और पारिवारिक दबाव के चलते दोनों पक्षों के बीच समझौते जैसी स्थिति बन गई। इसके बावजूद आरोपी कथित वीडियो अपने पास रखकर समय-समय पर उन्हें वायरल करने की धमकी देता रहा। आरोप है कि बाद में उसने कथित वीडियो अपने साथियों भोलू और शनी यादव उर्फ छोटू को भी दिखा दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। बदनामी के भय और मानसिक तनाव के कारण वह लंबे समय तक शिकायत नहीं कर सकी। तहरीर के अनुसार 28 जुलाई की रात किशोर पल्सर बाइक से पीड़िता के घर के पास पहुंचा और जरूरी बात करने के बहाने उसे घर से करीब 500 मीटर दूर कटहल के पेड़ के पास बुलाया। वहां पहले से मौजूद भोलू और शनी यादव उर्फ छोटू ने भी कथित रूप से वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने और वहां से भागने का प्रयास करने पर तीनों ने उसके साथ जबरदस्ती की। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजन मौके की ओर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो को न्यायिक अभिरक्षा में इटावा जेल भेज दिया गया। जबकि किशोर को फतेहगढ़ स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है। सीओ पुनीत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे गए