ट्रांसफार्मर काटकर तेल चोरी, दर्जनों घरों की बिजली गुल

Apr 06, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - नेविलगंज में चोरों ने ट्रांसफार्मर काटकर उसका तेल निकाल लिया, जिससे दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विभाग ने जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।

ट्रांसफार्मर काटकर तेल चोरी, दर्जनों घरों की बिजली गुल

अछल्दा, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के नेविलगंज में चोरों ने ट्रांसफार्मर को काटकर उसका तेल निकाल लिया, जिससे दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग परेशान हो उठे। जानकारी के अनुसार नेविलगंज में अहनैया नदी पुल के पास रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह चोरों ने निशाना बनाया। आरोप है कि चोरों ने ट्रांसफार्मर की तली काटकर उसमें भरा तेल निकाल लिया। सुबह जब स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर कटा देखा तो उन्होंने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के जेई धीरेंद्र प्रताप ने मौके का निरीक्षण किया।

जांच में पाया गया कि ट्रांसफार्मर की तली काटकर तेल चोरी किया गया है। जेई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के चलते क्षेत्र के दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।