Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsThieves Steal Eight Goats from Three Villages in One Night Farmers Fearful
एक ही रात तीन गांवों से आठ बकरियां चोरी, दहशत

एक ही रात तीन गांवों से आठ बकरियां चोरी, दहशत

संक्षेप:

Auraiya News - शुक्रवार रात को तीन गांवों में चोरों ने ताबड़तोड़ तरीके से आठ बकरियां चुरा लीं। सिम्हारा, बरउआ और तुर्कीपुर फफूंद गांवों में हुई इस घटना से किसान भयभीत हैं। चोरों ने विरोध करने पर एक किसान के पुत्र के साथ मारपीट भी की। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Dec 13, 2025 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के तीन गांवों में शुक्रवार रात कार सवार चोरों ने ताबड़तोड़ वारदात करते हुए आठ बकरियां चोरी कर लीं। एक ही रात में अलग-अलग गांवों से बकरियां चोरी होने की घटनाओं से बकरी पालने वाले किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले सिम्हारा गांव को निशाना बनाया, जहां भूरे कुशवाह की तीन बकरियां चोरी कर ली गईं। इसके बाद बरउआ गांव में सुघर सिंह की तीन बकरियां उठा ले गए। तीसरी वारदात तुर्कीपुर फफूंद गांव में हुई, जहां किसान प्रवेंद्र उर्फ दीपू यादव की दो बकरियां चोरी की गईं। बताया गया कि तुर्कीपुर गांव में चोरी का विरोध करने पर चोरों ने किसान के पुत्र के साथ मारपीट भी की और कार से फरार हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित किसानों ने पुलिस को सूचना दी। एक ही रात में तीन गांवों में बकरी चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। किसानों का कहना है कि बकरियां ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन हैं और इस तरह की घटनाओं से उनका नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।