मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर बच्चों को थर्मस वितरित

Apr 20, 2026 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - नगर के मोहल्ला भराव में पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम के जन्मदिन पर 135 जरूरतमंद छात्रों को थर्मस वितरित किए गए। कार्यक्रम मुरसलीन खान एडवोकेट के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें सलीम खान और मुर्शिद खान ने बच्चों को उपहार स्वरूप थर्मस दिए।

मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर बच्चों को थर्मस वितरित

फफूंद। नगर के मोहल्ला भराव में पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को थर्मस वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन मुरसलीन खान एडवोकेट के आवास पर किया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा एक से नौ तक पढ़ने वाले 135 छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप थर्मस प्रदान किए गए। सलीम खान व मुर्शिद खान ने बच्चों को थर्मस वितरित किए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में इकराम खान, मुजफ्फर उल्लाह खान, आसिफ, फैसल, जसीम खान, पप्पू अंसारी, अनीस अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।