ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाकिसान मजदूर यूनियन ने पंचायत कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

किसान मजदूर यूनियन ने पंचायत कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर यूनियन की ककोर मुख्यालय पर मासिक पंचायत हुई।

किसान मजदूर यूनियन ने पंचायत कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाFri, 24 May 2019 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान मजदूर यूनियन की ककोर मुख्यालय पर मासिक पंचायत हुई।

जिसमें पदाधिकारियों ने किसानों की सामाजिक समस्याओं से संबंधित छह सूत्रीय मांगों पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष छक्की लाल कठेरिया का कहना था कि तहसील बिधूना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर माइनर में अतिशीघ्र पानी छोड़ा जाए। जिससे किसानों को पलेवा के लिए पानी मिल सके। पशुओं को पीने के लिए पानी उपलब्ध हो सके। ग्राम खान जहांपुर चिरकुआ में स्थित बाबा रूप सहाय थान के समीप पेयजल के लिए हैंडपंप लगवाया जाए। जिससे राहगीरों को पेयजल मिल सके। हैंडपंप लगवाए जाने की जानकारी महिला जिलाध्यक्ष के फोन पर दी जाए।

अछल्दा रेलवे फाटक पर ट्रकों के आवागमन पर नो एंट्री लगाई जाए। ग्राम जमुही में अंबेडकर प्रतिमा के पास वाटर कूलर लगवाया जाए। अछल्दा रेलवे स्टेशन में लगे पेयजल नलों को अतिशीघ्र ठीक कराया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फीडिंग कराके सभी किसानों को लाभ दिया जाए। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता बिना टिकट के दिल्ली जंतर मंतर पर जाकर पंचायत करेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष सुनीता देवी शर्मा के अलावा जवाहर लाल शर्मा, बसंती, अशोक कुमार शर्मा, रामू व वीरेंद्र कुमार शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें