बिधूना में ''''हर घर जल'''' योजना की टोटियां चोरी

Feb 28, 2026 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

Auraiya News - बिधूना में 'हर घर जल' योजना के तहत लगाए गए नलों की टोंटियां चोरी हो गईं। चोरों ने एक दर्जन से अधिक नलों की टोंटियां चुराई और कई पाइप भी ले गए। यह घटना नगर पंचायत के अम्बेडकर नगर में हुई, जहां निवासियों ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की।

बिधूना में ''''हर घर जल'''' योजना की टोटियां चोरी

बिधूना, संवाददाता। कस्बे में शुक्रवार रात 'हर घर जल' योजना के तहत लगाए गए नलों की टोंटियां चोरी हो गईं। चोरों ने घरों के बाहर लगे एक दर्जन से अधिक नलों की टोंटियां चुरा लीं, साथ ही कई स्थानों से पाइप भी खोलकर ले गए। यह घटना नगर पंचायत बिधूना के अम्बेडकर नगर में हुई। यहां पानी की आपूर्ति के लिए लोहे की पाइपलाइन बिछाई गई थी और स्थानीय निवासियों के घरों में पानी के कनेक्शन के लिए नल लगाए गए थे। चोरी से प्रभावित होने वालों में रवि शर्मा, महेश चंद्र गुप्ता, आशीष मिश्रा और अरविंद शर्मा शामिल हैं। यह वारदात ऐसे समय हुई है जब कस्बे में पानी की आपूर्ति चालू है।

निवासियों ने बताया कि मोहल्ले में लगी एक बड़ी लाइट हटा ली गई थी, जिसके कारण अंधेरा छा गया और अज्ञात चोरों को घटना को अंजाम देने का मौका मिल गया। इससे पहले 10 फरवरी को भी कस्बे के अछल्दा रोड पर रात में कई नलों की टोंटियां चोरी हुई थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।