ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयामिट्टी का तेल डालकर महिला ने लगाई आग, रेफर

मिट्टी का तेल डालकर महिला ने लगाई आग, रेफर

बीती रात थाना क्षेत्र के डेरा बंजारा गांव में पति से शराब पीने को लेकर हुए विवाद में उसकी पत्नी ने मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसके पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर...

मिट्टी का तेल डालकर महिला ने लगाई आग, रेफर
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाThu, 20 Jun 2019 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

बीती रात थाना क्षेत्र के डेरा बंजारा गांव में पति से शराब पीने को लेकर हुए विवाद में उसकी पत्नी ने मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसके पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल और थाना पुलिस ने मामले की जानकारी की।

थाना क्षेत्र के गांव डेरा बंजारा निवासी अवधेश का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व औरैया जनपद के थाना अयाना के गांव भासौन निवासी राम स्वरूप की बेटी मोना देवी के साथ हुआ था। उसका पति अवधेश आए दिन शराब पीकर घर आता था। उसकी पत्नी मीना देवी शराब पीने से रोकती थी। बीते बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे अवधेश शराब के नशे में घर आया था। जिसको लेकर अवधेश और उसकी पत्नी मोना देवी में आपस में विवाद हो गया। कुछ देर बाद जब पति घर से चला गया तब पत्नी ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर गांव वाले और उसका पति आ गया। पति गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। मोना देवी की छोटी बहन सपना लगभग आठ दिन पहले उसके पास आयी थी। सपना ने अपने घर वालों को घटना की सूचना दी। परिजन फफूंद थाना की पुलिस लेकर गांव पहंुचे। सूचना पर सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय भी घटना स्थल पर पहंुच गए थे। तब तक मोना का पति उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जा चुका था। मोना देवी के दो लड़कियां इंदू चार वर्ष और ऐंजल एक वर्ष है। समाचार लिखे जाने तक महिला के मायके वालों ने थाने में कोई तहरीर नही दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें