ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयासंगठन का मार्ग ही मनुष्य की विजय का मार्ग है: बब्लू बाजपेई

संगठन का मार्ग ही मनुष्य की विजय का मार्ग है: बब्लू बाजपेई

औरैया। संवाददाता संगठन का मार्ग ही मनुष्य की विजय का मार्ग है। यदि मनुष्य...

संगठन का मार्ग ही मनुष्य की विजय का मार्ग है: बब्लू बाजपेई
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSun, 05 Dec 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

औरैया। संवाददाता

संगठन का मार्ग ही मनुष्य की विजय का मार्ग है। यदि मनुष्य किसी गलत उद्देश्य के लिए संगठित हो रहा है तो ऐसा संगठन अभिशाप है, जबकि किसी अच्छे कार्य के लिए संगठन वरदान साबित होता है। इसलिए हम सभी व्यापारी उद्योग व्यापार मण्डल (मिश्रा गुट) के साथ एकजुट होकर अपनी ताकत को बढ़ाएं। जब हम संगठित होंगे तभी हमारी आवाज को सुना जाएगा।

यह बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई उर्फ बबलू ने संगठन को विस्तार देते हुए फफॅूद नगर कमेटी का गठन करते हुए कही। फफूॅद नगर के अछल्दा चौराहा, बाबा का पुर्वा स्थित वसीम प्रधान के प्रतिष्ठान पर आयोजित व्यापारिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आप सभी व्यापारी भाई हमारी ताकत हैं। सत्य तो यह है कि एक व्यापारी भाई, दूसरे व्यापारी भाई की ताकत है। जब हम सभी संगठित होते हैं तो हमारी ताकत अपने आप कई गुना बढ़ जाती है। मनोनीत सभी पदाधिकारियों को जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल ने शपथ दिलाई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कोई भी संगठन किस प्रकार से कार्य करेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि नीतियां और योजनाएं कैसे बनाई जाती हैं और उन्हें कैसे लागू किया जाता है। संगठन सार्वजनिक हो या निजी व्यक्ति के जीवन और संगठन के मध्य अटूट संबंध होता है। संगठन के योजना में कर्तव्यों, उत्तर दायित्वों तथा संबंधों की स्पष्ट व्याख्या होनी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी मनोनीत पदाधिकारी अपने दायित्वों को समझते हुए उसके अनुरूप संगठन को उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगे। इस अवसर पर तरूण अग्रवाल, पप्पू कुशवाहा, नन्द, विकास दुवे, अकील, प्रदीप पाण्डेय, अबरार, यूनिश भाई, रहीशुद्दीन, राम जी कुशवाहा, रामकुमार विश्नोई, अजय अग्निहोत्री, रीतेश गुप्ता, सक्षम गुप्ता, मऊआ बाजपेई, भानू राजपूत सहित अन्य लगभग एक सैकड़ा से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे।

औरैया। व्यापारी नेता बब्लू बाजपेयी ने उन्होंने फफॅूद नगर की कमेटी का गठन करते हुए नगर अध्यक्ष फफॅूद के रूप में सर्वसम्मति से वसीम प्रधान का मनोनयन किया। इसके साथ ही नगर अध्यक्ष की प्रस्ताव पर नगर महामंत्री के रूप में सुभाष चन्द्र राजपूत और नगर कोषाध्यक्ष के रूप में सुरेश चन्द्र गुप्ता का मनोनयन किया गया। इसी प्रकार संगठन के युवा कमेटी के जिलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने सर्वसम्मति से युवा नगर अध्यक्ष, फफूॅद के लिए शशांक मिश्रा (मनु) का मनोनयन किया और नगर अध्यक्ष के प्रस्ताव पर रेनु गुप्ता को युवा महामंत्री व देवकी नन्दन राजपूत को युवा कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें