ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाथ्रेसर के कटर पर गिरी महिला का सिर धड़ से अलग

थ्रेसर के कटर पर गिरी महिला का सिर धड़ से अलग

पति के साथ थ्रेसर में सरसों कटवाते समय महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा देख मौके पर कोहराम मच गया। आनन फानन में थ्रेसर बंद कर महिला को अलग किया गया। तब तक उसकी सांस थम चुकी...

थ्रेसर के कटर पर गिरी महिला का सिर धड़ से अलग
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSun, 24 Mar 2019 09:45 PM
ऐप पर पढ़ें

पति के साथ थ्रेसर में सरसों कटवाते समय महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा देख मौके पर कोहराम मच गया। आनन फानन में थ्रेसर बंद कर महिला को अलग किया गया। तब तक उसकी सांस थम चुकी थी।

औरैया कोतवाली के बखरिया गांव निवासी राजकिशोर राठौर अपनी पत्नी शशिकला के साथ समरथपुर गांव में रहता है। वह रविवार को बखरिया गांव में कटर थ्रेसर से गांव के बाहर अपने पति के साथ अपने खेत में थ्रेसर चलवा रही थी। वह थ्रेसर के नीचे से सरसों निकालकर अलग कर रही थी। धूल से बचने के लिए उसने सिर और मुंह में दुपटटा बांध रखा था। सरसों अलग करते समय किसी तरह उसके दुपटटे का पल्लू पटटे में फस गया। जिससे वह लिपटती हुई थ्रेसर के कटर पर जा गिरी और देखते देखते उसका सिर धड़ से अलग हो गया। जब तक थ्रेसर रोका जाता। तब तक सब खत्म हो चुका था। सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस और कोतवाली पुलिस के हल्का इंचार्ज ध्यान सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के एक पुत्र व दो पुत्रियां है। अंजलि 23 वर्ष जिसकी शादी हो चुकी है। अल्का 13 वर्ष और एक बेटा अंशुल 20 वर्ष का है। जो की गुड़गांव में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। वह भी होली पर घर आया था। और शनिवार को ही गुड़गांव के लिए निकला था। रविवार दोपहर करीब एक बजे मां की मरने की सूचना उसके परिजनो ने दी। अंशुल व घर पर छोटी बेटी अल्का के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें