Auraiya News: फफूंद के वार्ड नौ में 13 अक्तूबर को होगा उपचुनाव

हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News: नगर पंचायत फफूंद के वार्ड संख्या नौ तिवारियान में रिक्त सदस्य पद के लिए 13 अक्तूबर को मतदान होगा। नामांकन पत्र 18 से 24 सितंबर तक तहसील कार्यालय औरैया

Auraiya News: फफूंद के वार्ड नौ में 13 अक्तूबर को होगा उपचुनाव

Auraiya News: नगर पंचायत फफूंद के वार्ड संख्या नौ तिवारियान में रिक्त सदस्य पद के लिए 13 अक्तूबर को मतदान होगा। नामांकन पत्र 18 से 24 सितंबर तक तहसील कार्यालय औरैया में जमा किए जाएंगे। मतगणना 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने बुधवार को उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया। वार्ड सदस्य का रिक्त पद अनारक्षित है। चुनाव के लिए 18 सितंबर को निर्वाचन अधिकारी सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे। इसी दिन से नामांकन पत्रों की बिक्री और उन्हें जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी 24 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।नामांकन

पत्रों की जांच 25 सितंबर को सुबह 11 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थी 28 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों को 29 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 13 अक्तूबर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। मतों की गिनती 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित तिथि पर सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। अधिकारियों को चुनाव कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करने और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: फफूंद के वार्ड नौ में 13 अक्तूबर को होगा उपचुनाव