ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाशिवालयों में हर हर महादेव की गूंज

शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज

सावन माह शुरू होते ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिवभक्त सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने शुरू हो जाते हैं। जिले में प्रमुख शिव मंदिरों में आस पास क्षेत्र के भी भक्त...

शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाFri, 19 Jul 2019 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन माह शुरू होते ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिवभक्त सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने शुरू हो जाते हैं। जिले में प्रमुख शिव मंदिरों में आस पास क्षेत्र के भी भक्त पहुंचने हैं। सावन के सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ काफी बढ़ जाती है।

सावन का महीने शुरू होने के साथ ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ने से रौनक नजर आने लगी। शहर से करीब चार किमी दूर बीहड़ी क्षेत्र में स्थित देवकली मंदिर पर शिवभक्तों का पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जाता है और पूरे दिन जारी रहता है। देवकली मंदिर के अलावा जिले के अन्य शिवालयों में भी शिवभक्तों की भीड़ सावन के पहले दिन से ही लगनी शुरू हने लगी। विशेष रूप से सोमवार को शिवालयों में हर हर महादेय की गूंज ज्यादा रहेगी। देवकली मंदिर के अलावा अजीतमल क्षेत्र के बीहड़ में स्थित भरेह मंदिर पर भी शिवभक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। सावन के सोमवार के दिन मंदिरों में भक्तों के लिए भगवान शिव का दर्शन कर पाना भी क ठिन हो जाता है। सुबह से ही भक्तों की लाइनें दर्शन व पूजन करने के लिए लगनी शुरू हो जाती है। ज्यादा संख्या में भक्तों की भीड़ लगने से मंदिरों पर सुरक्षा के इंतजाम भी प्रशासन को करने पड़ते हैं। जिससे किसी प्रकार की समस्या का सामना शिवभक्तों को न करना पड़े।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें