ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाश्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत कई घायल

श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत कई घायल

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलावा के सामने हाईवे पर जिला इटावा के लखुना मंदिर से झंडा चढ़ाकर लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो साईिकल सवार छात्राओं को बचाने में बेकाबू होकर पलट...

श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत कई घायल
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाFri, 19 Apr 2019 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलावा के सामने हाईवे पर जिला इटावा के लखुना मंदिर से झंडा चढ़ाकर लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो साईिकल सवार छात्राओं को बचाने में बेकाबू होकर पलट गया।

जिससे उसमे सवार करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जबकि एक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सें घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार को जिला कानपुर देहात के थाना सिकन्दरा अर्न्तगत ग्राम वक्सी का पुर्वा महमूदपुर निवासी हाकिम सिंह पुत्र रामेश्वर का परिवार अपने रिस्तेदारों के साथ इटावा जिले के लखुना स्थित कालका देवी मंदिर पर टेंपो से झंडा चढ़ाने गए थे। वापस आते समय टेंपो जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलावा के सामने हाईवे पर पहंुचा। तभी साईिकल से कोचिंग पढ़ने अजीतमल जा रही दो छात्राएं टेंपो की चपेट में आ गयी। और उनको बचाने के चलते टेंपो पलट गया। जिसमें मौके पर चाख पुकार मच गयी। खबर पर पहंुची दो 108 एवं एक हाईवे एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां पर हाकिम सिंह पुत्र रामश्वर को डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज किया गया। तथा गंभीर अवस्था में एक को सैफई रेफर किया गया। घायलों में लड़ैती पत्नी हाकिम सिंह, जगदीश, रवि, लोकेश, पिन्टू, संन्जू पुत्रगण हाकिम सिंह, पूजा पुत्री लल्लू सिंह, सभी सिकन्दरा कानपुर देहात। दुर्गेश पुत्र राकेश, अनीता पत्नी दुर्गेश, जान्हवी पुत्री दुर्गेश सभी निवासी मोती नगर कालोनी कासगंज। साईिकल सवार छात्राएं अंजना पुत्री मुकेश बाबू, आकांक्षा पुत्री अज्ञात निवासीगण जैनपुर भीखेपुर अजीतमल भी घायल हो गई।

बीमारी सही होने पर चढ़ाने गए थे झंडा

अजीतमल। दुर्घटना के शिकार हुए वक्सी का पुर्वा महमूदपुर सिकन्दरा निवासी हाकिम सिंह के परिवारी जनों ने बताया कि हाकिम सिंह की तबियत खराब रहती थी। जिसके सही होने की मनौती मॉगी गयी थी। तबियत सही होने के बाद लखुना की कालका देवी पर झंडा चढ़ाने गए थे। जहां से वापस आते समय रास्ते में टेंपू पलटने से हाकिम सिंह की मौत हो गयी।

दो महीने बाद मृतक के बेटे की होनी थी शादी

अजीतमल। दुर्घटना में मृत हाकिम सिंह के बेटे जगदीश की दो महीने बाद शादी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। जिसके चलते शादी की खुशिया मातम में बदल गयी। मृतक की पत्नी लड़ै़ती देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें