Auraiya News: दुर्गा मंदिर के पुजारी ने उत्पीड़न और चोरी का आरोप लगाया
Auraiya News: चिटकापुर गांव के दुर्गा मंदिर के पुजारी ने दो स्थानीय लोगों पर मूर्ति को हटाने का दबाव बनाने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है और सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार उत्पीड़न के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हैं।

Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के चिटकापुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी ने गांव के ही दो लोगों पर मंदिर में स्थापित मूर्ति को हटाकर दूसरी मूर्ति स्थापित करने का दबाव बनाने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा मंदिर का सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। पुजारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुजारी का कहना है कि वह लंबे समय से दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ मंदिर की देखरेख भी कर रहे हैं। आरोप है कि गांव के दो लोग आए दिन मंदिर पहुंचकर स्थापित मूर्ति को हटाकर दूसरी विशेष मूर्ति स्थापित करने का दबाव बनाते हैं।
विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। पुजारी ने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पहले मंदिर से कुछ सामान चोरी हो गया था, लेकिन अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि लगातार हो रहे उत्पीड़न के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हैं और भय के माहौल में मंदिर की सेवा कर रहे हैं।मामले को लेकर पुजारी ने स्थानीय पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


