Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsSuspicious Death of Young Woman in Faizullapur Leads to Accusation of Incitement to Suicide
युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने पर युवक के खिलाफ मुकदमा

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने पर युवक के खिलाफ मुकदमा

संक्षेप:

Auraiya News - गांव फैजुल्लापुर में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में परिवार के विरोध के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। युवती का शव घर में लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि युवक ने युवती को लंबे समय से परेशान किया था।

Dec 11, 2025 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

गांव फैजुल्लापुर में मिली एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में स्वजनों के विरोध के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गुरुवार को तीसरे दिन युवती का अंतिम संस्कार कराया गया। मंगलवार की दोपहर युवती अपने चाचा के खाली पड़े घर में झाड़ू लगाने गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर उसकी मां उसे तलाशते हुए वहां पहुंचीं, जहां मकान का गेट अंदर से बंद मिला। परिवार के लोगों ने सीढ़ी के सहारे ऊपर जाकर देखा तो युवती का शव कमरे में लगे जंगले से रस्सी के सहारे लटका मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान गांव का ही एक युवक सीढ़ी से भागता दिखाई दिया, जिसका वीडियो परिजन ने मौके पर रिकॉर्ड कर लिया। परिजनों ने बताया कि युवक द्वारा युवती को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। कई बार उसकी शिकायत भी परिवार के सामने आई थी। आरोप है कि लगातार प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला कसना पाया गया। बुधवार शाम शव गांव पहुंचने के बाद परिजन युवक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। देर रात तक हुई बातचीत के बाद गुरुवार को युवती के पिता की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ जीतमल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।