दम घुटने से हुई थी अधेड़ की मौत, पुलिस मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

ग्वारी गांव के निवासी धर्मेंद्र उर्फ लाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। घटना के समय दो युवक उन्हें ई-रिक्शा से घर के बाहर छोड़ गए थे। परिवार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गांव में शोक का माहौल है।

दम घुटने से हुई थी अधेड़ की मौत, पुलिस मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ लाला पुत्र रजपूत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र की मौत दम घुटने से हुई थी। मामले में अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। विदित हो कि गुरुवार शाम मृतक के चचेरे भाई कल्लू ने बताया था कि वह लोग गांव के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान दो युवक ई-रिक्शा से धर्मेंद्र को घर के बाहर छोड़कर चले गए।

धर्मेंद्र की हालत गंभीर देखकर परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया, जहां डॉ. अमरदीप ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई सर्वेंद्र और रविंद्र हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।