
ससुराल आए युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
Auraiya News - दो दिन पहले बच्चों संग जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आया था मढ़ापुरफोटो: 19 रोती विलखती महिला।औरैया, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ापुर स्थित ससु
औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ापुर स्थित ससुराल आए युवक की शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं अस्पताल परिसर में पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जानकारी के अनुसार अयाना थाना क्षेत्र के गांव अनरुद्ध नगर सबाइन निवासी उजागर का 35 वर्षीय पुत्र सुंदर सिंह गुरुवार को अपनी पत्नी बेबी, पुत्र डालचंद और पुत्री अनुष्का के साथ मढ़ापुर ससुराल में आयोजित जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आया था। शनिवार की शाम अचानक सुंदर सिंह की हालत बिगड़ गई, जिससे परिवार के लोग घबरा गए।
आनन-फानन में निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल औरैया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचोली भेज दिया है।युवक की असमय मौत से दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन मौत के कारणों को लेकर स्तब्ध हैं। दो दिन पहले बच्चों संग जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आया था मढ़ापुर फोटो: 19 रोती विलखती महिला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




