तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल
Auraiya News - शादी समारोह से परिवार सहित बाइक से घर लौट रही एक महिला को रास्ते में नींद की झपकी आ गई, जिससे वह चलती बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम गपचरियापुर निवासी 30 वर्षीय हरनाम सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह अपने साथी विमल पुत्र वीर सिंह के साथ बाइक से रुरुगंज से वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह शाला बम्बा के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रहे ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे और घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को संभाला। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी अछल्दा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई ई-रिक्शा चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहे हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


