
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर
संक्षेप: Auraiya News - - मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्तीफोटो: 18 घटनास्थल पर लोगों को समझाती पुलिस।बेला, संवाददाता।दिबियापुर रोड पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में...
बेला, संवाददाता। दिबियापुर रोड पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सुक्खापुरवा, थाना ठठिया कन्नौज निवासी 65 वर्षीय अन्नपूर्णा पत्नी रमाकांत अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थीं। वह बाइक पर सवार होकर बेला से दिबियापुर रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान लगभग दोपहर 2 बजे सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अन्नपूर्णा सड़क पर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार और आरक्षी अवनीश मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बोलेरो वाहन को कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि बाइक चला रहा युवक सनी पुत्र सुनील निवासी रत्नापुर, थाना इंदरगढ़ कन्नौज है। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग भी उठाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




