Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsSpecial Voter Registration Campaign in Auraiya on January 18 2026
18 जनवरी को विशेष मतदाता अभियान, नए मतदाता फॉर्म जमा कर सकते हैं आवेदन

18 जनवरी को विशेष मतदाता अभियान, नए मतदाता फॉर्म जमा कर सकते हैं आवेदन

संक्षेप:

Auraiya News - औरैया में 18 जनवरी 2026 को विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। नए मतदाता फॉर्म-6, 7, 8 भरकर आवेदन कर सकते हैं। 01 जनवरी 2026 तक 18 साल के युवा भी इस अभियान में शामिल हो सकते हैं। सभी राजनीतिक दलों से मतदाताओं को सक्रियता से भाग लेने की अपील की गई है।

Jan 13, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

औरैया, संवाददाता। औरैया में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के लिए 18 जनवरी 2026 को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। यह सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान नए मतदाता अपने आवश्यक फॉर्म (फॉर्म-6, 7, 8) भरकर आवेदन कर सकते हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने-अपने बीएलओ को निर्देश दें कि अभियान में पूरी सक्रियता से हिस्सा लें। ताकि मतदाता नामावली पारदर्शी और त्रुटि रहित रहे। अभियान में 01 जनवरी 2026 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी शामिल होंगे।

उन्हें भी फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने का मौका मिलेगा। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। उनकी सुनवाई के लिए अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात रहेंगे। मतदाता संबंधित अधिकारियों के सामने अभिलेख दिखाकर अपना पक्ष रख सकते हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद, सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बापू गौतम, बसपा प्रभारी हरपाल सिंह पाल, भाजपा जिला संयोजक अमर चंद राठौर, कांग्रेस जिला सचिव शोभित त्रिपाठी, सीपीआईएम सदस्य हरिश्चंद्र गुप्ता और जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी रावेन्द्र कुमार मौजूद रहे। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी दलों से अपील की कि वे मतदाताओं से फॉर्म और घोषणा पत्र भरवाकर बीएलओ को समय पर उपलब्ध कराएं। इससे अभियान सुचारू तरीके से चल सकेगा और नए मतदाता सही समय पर नामावली में जुड़ सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;