Auraiya News: ऑपरेशन कवच 2.0 में नौ बसों का चालान, चार ब्लैकलिस्ट

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: औरैया में अनधिकृत यात्री वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें नौ बसों का चालान किया गया। एक बस का जुर्माना ऑनलाइन जमा हुआ, जबकि चार बसों को ब्लैकलिस्ट किया गया। एआरटीओ ने बताया कि इस कार्रवाई से सरकारी राजस्व की रक्षा होगी और आगे भी जांच जारी रहेगी।

Auraiya News: ऑपरेशन कवच 2.0 में नौ बसों का चालान, चार ब्लैकलिस्ट

Auraiya News: औरैया, संवाददाता। जिले में अनधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों के खिलाफ चलाए गए विशेष जांच अभियान में नौ बसों का चालान किया गया। इनमें एक बस संचालक ने ऑनलाइन जुर्माना जमा कर दिया, जबकि चार बसों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। एआरटीओ की कार्रवाई से अनधिकृत रूप से यात्री वाहन संचालित करने वालों में खलबली मची रही। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत जिले में यात्री वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना निर्धारित नियम और जरूरी औपचारिकताएं पूरी किए संचालित मिल रही नौ बसों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इनमें एक बस का जुर्माना ऑनलाइन जमा कराया गया, जबकि चार बसों को ब्लैकलिस्ट किया गया है।

एआरटीओ ने बताया कि अनधिकृत यात्री वाहनों के संचालन से सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे वाहनों के खिलाफ जांच और प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: ऑपरेशन कवच 2.0 में नौ बसों का चालान, चार ब्लैकलिस्ट