Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsSpecial Assembly at PBRP Academy Celebrates Karthik Purnima and Guru Nanak Jayanti
गुरु नानक प्रकाश उत्सव पर विशेष प्रार्थना सभा

गुरु नानक प्रकाश उत्सव पर विशेष प्रार्थना सभा

संक्षेप: Auraiya News - दिबियापुर में पीबीआरपी अकादमी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों ने गुरुबाणी पाठ और कीर्तन प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने सत्य, दान और सेवा के महत्व को बताया और विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया।

Tue, 4 Nov 2025 06:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

दिबियापुर, संवाददाता। पीबीआरपी अकादमी दिबियापुर में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जयंती के उपलक्ष्य में विशेष सुबह की सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय वातावरण में हुआ। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्सव में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक ओंकार के उच्चारण और प्रभात-गीत के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने गुरुबाणी पाठ और कीर्तन प्रस्तुत किया, जिससे विद्यालय परिसर आध्यात्मिक भाव से भर उठा। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव के जीवन और उनके नाम जपो, कीरत करो और वंड-छको संदेश पर लघु संवाद प्रस्तुत किया, जिसमें इन मूल्यों की आज के समय में प्रासंगिकता बताई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिक्षकों ने कार्तिक पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सत्य, दान और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा स्वच्छता और सेवा थीम पर जागरूकता गतिविधि भी कराई गई। विद्यार्थियों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यालय अध्यक्ष डॉ. ललित पांडेय और प्रबंधक इंजीनियर दिनेश पांडेय ने कहा कि गुरु नानक देव का संदेश सादगी, सेवा और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने कहा कि पर्वों की मूल भावना को समझकर जीवन में अपनाना ही वास्तविक शिक्षा है।