तपती धूप में ड्यूटी कर रहे पुलिस व यातायात कर्मियों को बांटा शीतल जल

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - तपती धूप में ड्यूटी कर रहे पुलिस व यातायात कर्मियों को बांटा शीतल जलफोटो: 17 यातायात कर्मियों को शीतल जल वितरित करते समाजसेवी।औरैया, संवाददाता।भीषण गर

तपती धूप में ड्यूटी कर रहे पुलिस व यातायात कर्मियों को बांटा शीतल जल

औरैया, संवाददाता। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच खुले आसमान के नीचे ड्यूटी कर रहे पुलिस एवं यातायात कर्मियों को शनिवार को समाजसेवी संस्था ‘एक विचित्र पहल सेवा समिति’ की ओर से शीतल जल एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। संस्था के इस मानवीय कार्य की लोगों ने सराहना की। समिति के सक्रिय सदस्य एवं जिला पुरुष चिकित्सालय उरई में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी डॉ. शिव कुमार सोनी के सहयोग से दोपहर करीब दो बजे शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर यह अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने सुभाष चौक, जेसीज चौराहा, देवकली चौराहा और मंगला काली चौराहा सहित अन्य स्थानों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस, यातायात एवं सहयोगी कर्मियों को शीतल जल और खाद्य सामग्री भेंट की।इस

दौरान डॉ. शिव कुमार सोनी ने कहा कि मानव सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद और सेवा में लगे लोगों की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि मानवता और इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के विवाह, वृद्ध, दिव्यांग, बेसहारा एवं वास्तविक जरूरतमंद लोगों की मदद करने से जीवन में सुख, शांति और संतोष प्राप्त होता है। कार्यक्रम में नरेश चंद्र शिवहरे, सचिन पोरवाल, हिमांशु दुबे सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।