Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsSix Injured in Two Separate Road Accidents in District Including Woman
अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

संक्षेप:

Auraiya News - जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई को गंभीर हालत में कानपुर और सैफई रेफर किया गया। दोनों घटनाओं में यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया।

Nov 18, 2025 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस और राहगीरों ने घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को गंभीर स्थिति देखते हुए कानपुर और सैफई रेफर किया गया। पहली दुर्घटना नेशनल हाईवे पर मंडी समिति के पास बाबा होटल के सामने हुई। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के व्योरा ऊंचा निवासी 40 वर्षीय बलराम पुत्र लज्जाराम अपने 18 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार और रिश्तेदार 18 वर्षीय शिव सिंह पुत्र श्याम बिहारी निवासी होड़न बीजलपुर, अयाना के साथ कार्ड बांटकर लौट रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान शहर के नारायनपुर मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र जगन्नाथ प्रसाद, जो दावत से लौटते हुए साइकिल से घर जा रहे थे, उनकी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक व साइकिल सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना थाना फफूंद क्षेत्र के पढीन के आगे हुई। कस्बा खानपुर निवासी परवेज पुत्र मुन्ना खां आटो चला रहा था, जिसमें गांव भोनकपुर निवासी 30 वर्षीय अनिल पुत्र महेश और उनकी 23 वर्षीय पत्नी शर्मीला सवार थे। बताया गया कि आटो तेज रफ्तार में पत्थर से टकरा गया और सड़क पर पलट गया। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने सभी को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। दोनों घटनाओं की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया और घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई।