अजीतमल के शानू का इंडिया अंडर-19 बास्केटबॉल टीम में चयन
Auraiya News - अजीतमल के लक्ष्मीनगर निवासी शानू मिश्रा का चयन भारतीय अंडर-19 बास्केटबॉल टीम में हुआ है। वह गाजियाबाद के नेहरू वर्ल्ड स्कूल में इंटरमीडिएट के छात्र हैं। शानू ने ट्रिपल टेक बास्केटबॉल अकादमी में कोच प्रदीप तोमर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। चयन के बाद वह कोलंबो में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी स्वर्गीय संतोष नारायण मिश्रा के नाती अभियुपांग मिश्रा उर्फ शानू का चयन भारतीय अंडर-19 बास्केटबॉल टीम में होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। शानू की इस उपलब्धि को अजीतमल और औरैया जनपद के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। शानू वर्तमान में गाजियाबाद स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में इंटरमीडिएट के छात्र हैं। उन्होंने ट्रिपल टेक बास्केटबॉल अकादमी में कोच प्रदीप तोमर के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में स्थान मिला है। शानू के पिता प्रशांत मिश्रा मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में प्लांट पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष हैं।
चयन के बाद शानू इन दिनों कोलंबो में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह जानकारी उनके नाना सुरेश कुमार दुबे एवं मामा अभिमन्यु दुबे ने दी। शानू की इस उपलब्धि पर जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय सहित रजनीकांत शुक्ला, शिवाजी अग्निहोत्री, अनिल दीक्षित, पुनीत दीक्षित, प्रेम त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी और मोंटू दीक्षित समेत क्षेत्र के अनेक लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


