फाटक खुलते ही लगा जाम, आउटर पर रुकी स्पेशल एक्सप्रेस

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के 13-बी रेलवे फाटक पर शनिवार शाम अव्यवस्थित यातायात के कारण भीषण जाम लग गया। जाम के कारण फाटक समय पर बंद नहीं हो सका, जिससे इटावा से कानपुर जा रही स्पेशल एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। पुलिस ने हस्तक्षेप कर करीब 8 मिनट बाद फाटक बंद कराया, जिससे ट्रेन को रवाना किया जा सका।

फाटक खुलते ही लगा जाम, आउटर पर रुकी स्पेशल एक्सप्रेस

अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के 13-बी रेलवे फाटक पर शनिवार शाम फाटक खुलते ही अव्यवस्थित यातायात के कारण भीषण जाम लग गया। जाम के चलते फाटक समय पर बंद नहीं हो सका, जिससे इटावा से कानपुर की ओर जा रही स्पेशल एक्सप्रेस को आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार, शाम 6:28 बजे फाटक खुलते ही दोपहिया, पैदल और बड़े वाहनों ने उल्टी-सीधी दिशा में खड़े होकर रास्ता जाम कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पीआरडी पुलिस ने हस्तक्षेप कर करीब 8 मिनट बाद 6:36 बजे फाटक बंद कराया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। फाटक दोबारा 15 मिनट बाद शाम 6:51 बजे खोला गया, तब जाकर जाम पूरी तरह समाप्त हो सका।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।