28 और 29 मई को तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

मौसम विज्ञान विभाग ने 28 और 29 मई को औरैया में तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। हवाओं की गति 60 से 80 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। यात्रा से बचने की सलाह भी दी गई है।

28 और 29 मई को तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

औरैया, संवाददाता। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद औरैया एवं आसपास के क्षेत्रों में 28 और 29 मई को तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन दिनों 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। पूर्वानुमान के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि तेज आंधी और बिजली गिरने के दौरान लोग खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।

जिला प्रशासन ने किसानों, राहगीरों और खुले स्थानों पर कार्य करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। साथ ही खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने की अपील की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।