आंधी-बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, 15 से अधिक गांवों में छाया अंधेरा

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

याकूबपुर क्षेत्र में गुरुवार रात आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को प्रभावित किया। 15 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ टूटने और पोल झुकने की घटनाएं हुईं। अधिकारियों ने कहा कि मौसम सामान्य होते ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।

आंधी-बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, 15 से अधिक गांवों में छाया अंधेरा

याकूबपुर, संवाददाता। क्षेत्र में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया।

बिजली आपूर्ति प्रभावित

बेला विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति पाने वाले 15 से अधिक गांवों में रात से ही बिजली गुल हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ और डालियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे तार क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ स्थानों पर पोल झुकने और तार टूटने की भी सूचना है। बारिश और तेज हवाओं के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण इलाकों में पूरी रात लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से याकूबपुर क्षेत्र के माखन पुरवा, रज्जा पुरवा, बम्नौटी, माधव नगर, हिम्मतपुर, लाखी और धूपखारी समेत आसपास के करीब 15 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं।

ग्रामीणों की परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि रात में बिजली न होने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हुई। गर्मी और उमस के कारण लोग पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर रहे। ग्रामीण रामनरेश पाल ने बताया कि देर रात तेज हवा चलने के बाद अचानक बिजली चली गई, जो सुबह तक बहाल नहीं हो सकी। वहीं माधव नगर निवासी रेखा देवी ने कहा कि बिजली न होने से पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई, क्योंकि अधिकांश घरों में मोटर से पानी की व्यवस्था होती है।

विभागीय कार्रवाई

स्थानीय युवक अरविंद कुमार ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, बिजली विभाग की टीमें शुक्रवार सुबह से ही फॉल्ट खोजने और क्षतिग्रस्त तारों व पोलों को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।

सामान्य प्रश्न

याकूबपुर क्षेत्र में बिजली कब बहाल होगी?
अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।