तेज आंधी से गिरे 11 हजार केवी लाइन के पोल, आधा दर्जन गांव की बिजली गुल

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

कुदरकोट क्षेत्र में तेज आंधी ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। रठा में 11 हजार केवी विद्युत लाइन के पोल टूट गए, जिससे आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन मरम्मत कार्य में देरी हुई। सड़क पर गिरे पोल के कारण आवागमन प्रभावित हुआ और पेयजल संकट भी बढ़ा।

तेज आंधी से गिरे 11 हजार केवी लाइन के पोल, आधा दर्जन गांव की बिजली गुल

कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई। विकास खंड एरवाकटरा की ग्राम पंचायत रामपुर खास के मजरा रठा में तेज हवा के चलते 11 हजार केवी विद्युत लाइन के कई पोल टूटकर गिर गए। इससे क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों के अनुसार रात में अचानक तेज आंधी चलने से विद्युत लाइन के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते रठा समेत आसपास के कई गांव अंधेरे में डूब गए। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने मामले की सूचना विद्युत विभाग को दी, लेकिन दोपहर तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका।

विद्युत पोल सड़क पर गिर जाने से इटैली से कुदरकोट को जोड़ने वाला मार्ग भी बाधित हो गया। सड़क पर पोल और बिजली के तार पड़े होने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल संकट के साथ दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। घटना को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद विभागीय कर्मचारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद लाइन को जल्द ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।