ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से 271 हेक्टेयर गेहूं की फसल प्रभावित
Auraiya News - तीन दिन पहले हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि ने औरैया जनपद के कई गांवों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। जिला कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 271 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। सबसे अधिक नुकसान बंथरा गांव में 81.50 प्रतिशत दर्ज किया गया है। विभाग ने नुकसान का आकलन कर लिया है।

औरैया, संवाददाता। तीन दिन पूर्व हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि ने जनपद के कई गांवों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। जिला कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुल 271 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल प्रभावित हुई है। सबसे अधिक नुकसान बंथरा गांव में दर्ज किया गया है, जबकि औरैया व बिधूना विकास खंड के कई गांव भी गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। एरवाकटरा विकास खंड के चार ग्राम पंचायतों में नुकसान दर्ज किया गया है। जगतपुर में 8 हेक्टेयर में 5 प्रतिशत, बढ़िन में 28 हेक्टेयर में 5 प्रतिशत, हरचंद्रपुर में 5 हेक्टेयर में 6.94 प्रतिशत और रठगांव में 27 हेक्टेयर में 4.26 प्रतिशत गेहूं की फसल को क्षति पहुंची है।
बिधूना विकास खंड के छह ग्राम पंचायतों में भी नुकसान सामने आया है। कुर्सी में 3 हेक्टेयर में 13 प्रतिशत, हरदू में 6 हेक्टेयर में 16 प्रतिशत, मल्हौसी में 13 हेक्टेयर में 22 प्रतिशत, बेला में 4 हेक्टेयर में 14 प्रतिशत, कैथावा में 10 हेक्टेयर में 12 प्रतिशत और बंथरा में 77 हेक्टेयर में सबसे अधिक 81.50 प्रतिशत फसल नष्ट हुई है। सहार विकास खंड के छह ग्राम पंचायतों में भी असर देखा गया। डमरपुर, औरों तथा मढ़ाहादासपुर में 20-20 हेक्टेयर में 5.71 प्रतिशत नुकसान हुआ है। वहीं याकूबपुर, पट्टी तोरना और पट्टी ज्ञानी में 10-10 हेक्टेयर क्षेत्र में 5 प्रतिशत फसल क्षति दर्ज की गई है। औरैया विकास खंड के चार ग्राम पंचायतों में भी फसल को भारी नुकसान हुआ है। मढ़ापुर में 15 हेक्टेयर में 13.72 प्रतिशत, क्योंटरा में 80 हेक्टेयर में 32.98 प्रतिशत, मडनई मुस्तकिल में 45 हेक्टेयर में 12.25 प्रतिशत और भदोरा में 20 हेक्टेयर में 26.15 प्रतिशत फसल प्रभावित हुई है। वहीं अजीतमल, भाग्यनगर और अछल्दा विकास खंड में किसी प्रकार के नुकसान नहीं है।कोटतीन दिन पूर्व हुई ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 271 हेक्टेयर गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। बंथरा गांव में सबसे अधिक नुकसान दर्ज किया गया है, जबकि औरैया विकास खंड के गांव भी ज्यादा प्रभावित हैं। विभाग द्वारा नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शैलेन्द्र वर्मा, डीडी कृषि
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


