Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsSevere Cold Affects Immunity and Digestion in Auraiya Doctors Warn of Health Issues
सर्दी में पाचन शक्ति कमजोर, बढ़ीं पेट की समस्याएं

सर्दी में पाचन शक्ति कमजोर, बढ़ीं पेट की समस्याएं

संक्षेप:

Auraiya News - औरैया में भीषण सर्दी के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार, ठंड से बचाव में ऊर्जा खर्च होने से पाचन तंत्र कमजोर हो रहा है, जिससे पेट दर्द, अपच, कब्ज और दस्त की समस्याएँ बढ़ रही हैं। लोगों को खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Jan 08, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

औरैया, संवाददाता। जिले में कई दिनों से पड़ रही भीषण सर्दी के चलते लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर इस समय ठंड से बचाव में अधिक ऊर्जा खर्च कर रहा है, जिसके कारण पाचन तंत्र कमजोर पड़ रहा है। इसके चलते पेट दर्द, अपच, कब्ज, उल्टी और दस्त जैसे मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पतालों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी के दिनों में लोगों की खानपान आदत भी समस्या को बढ़ा रही है। तला-भुना और मसालेदार भोजन के शौक के चलते मरीजों में सीने में जलन और पेट दर्द की शिकायतें बढ़ गई हैं।

कई लोग गर्म कपड़े पहन कर रजाई में बैठे-बैठे भारी भोजन कर रहे हैं, जबकि सर्दी में शरीर की गतिविधियां स्वाभाविक रूप से कम हो जाती हैं। ऐसे में भोजन आसानी से पच नहीं पाता और पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। अस्पतालों में सर्दी-जुकाम और बुखार के अलावा उल्टी, दस्त और पेट दर्द से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में गुरुवार को लगभग 300 पर्चियां बनीं। डॉक्टर लगातार मरीजों को उचित खानपान की सलाह दे रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज कुमार ने बताया कि तली-भुनी और मसालेदार चीजों की जगह सब्जियों, साबुत अनाज, दालें और फल अधिक मात्रा में लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय पेट दर्द, सीने में जलन और दस्त जैसे केस देखे जा रहे हैं। सर्दी के दौरान खून गाढ़ा होने से पाचन क्रिया मंद पड़ जाती है। ऐसे में पानी कम पीने से भी समस्या और बढ़ रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से सतर्क रहें और मसालेदार भोजन, बाहर के जंक फूड तथा देर रात भारी भोजन से बचें। सर्दी से बचाने में खर्च हो रही इम्यूनिटी औरैया। डॉ पंकज कुमार बताते हैं कि अधिक सर्दी में शरीर का एक बड़ा हिस्सा अपनी ऊर्जा ठंड से बचाव में खर्च कर देता है। यानी इम्यूनिटी सर्दी से लड़ने में काम आती है, जबकि भोजन पचाने में कम। यही कारण है कि पाचन शक्ति कमजोर होती है और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;