Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsSevere Cold Affects Complaint Day Attendance at Ayana Police Station
कड़ाके की सर्दी का असर, थाना दिवस में न के बराबर पहुंचे फरियादी

कड़ाके की सर्दी का असर, थाना दिवस में न के बराबर पहुंचे फरियादी

संक्षेप:

Auraiya News - कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के कारण शनिवार को अयाना थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की संख्या बेहद कम रही। केवल एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। तहसीलदार ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की।

Dec 27, 2025 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का असर शनिवार को थाना दिवस पर भी साफ दिखाई दिया। अयाना थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या बेहद कम रही। तहसीलदार अजीतमल अविनाश सिंह लोगों की समस्याएं सुनने के लिए मौजूद रहे, लेकिन पूरे दिन में महज एक ही फरियादी अपनी शिकायत लेकर थाना पहुंचा। बीझलपुर गांव निवासी शिवकुमार ने तहसीलदार के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज भी की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने तत्काल राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थाना परिसर में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। ठंड के चलते लोग घरों से निकलने से बचते नजर आए, जिसका असर समाधान दिवस की उपस्थिति पर भी पड़ा। अधिकारियों के इंतजार के बावजूद फरियादी नहीं पहुंचे। अयाना थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पूरे दिन में केवल एक ही शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए टीम को मौके पर भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कड़ाके की सर्दी के कारण फरियादियों की कम मौजूदगी से समाधान दिवस औपचारिकता तक सीमित नजर आया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं निडर होकर समाधान दिवस में रखें, ताकि समय रहते उनका निस्तारण किया जा सके।